
भव्या ब्यूटी पार्लर का हुआ भव्य शुभारंभ
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक (गोपेश्वर मंडल) पुरोहित ने किया शुभारंभ
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुरलीधर व्यास नगर के विवेक बाल निकेतन स्कूल के पास भव्या ब्यूटी पार्लर का भव्य शुभारंभ विधि विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्री विक्रम पुरोहित, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक (गोपेश्वर मंडल) ने शुभारंभ किया। पार्लर संचालिका रेखा जोशी ने बताया की हमारे पार्लर में महिलाओं के लिए सभी प्रकार के श्रृंगार उचित मूल्य पर किए जाते है साथ ही दुल्हन श्रृंगार भी किया जाता है।
कार्यक्रम में मंजू देवी,मुकेश जोशी,श्री राम उपाध्याय,मुरली आचार्य, पूजा पुरोहित सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




