बीकानेर

बेटे के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

Times of samachar

दिल्ली के पांडव नगर में सोमवार को श्रद्धा मर्डर जैसा एक और केस सामने आया। एक महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उसके 10 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। रात के वक्त मां और बेटा टुकड़े फेंकने जाते थे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोमवार को इस घटना के CCTV फुटेज जारी किए हैं। हत्या करीब 6 महीने पहले जून में की गई थी। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
CCTV में बेटा बैग ले जाता दिखाई दिया
ANI ने जो सीसीटीवी फुटेज जारी किया, वो 1 जून 2022 का है। फुटेज में रात करीब 12.44 पर दीपक हाथ में एक बैग लेकर जाता दिखाई दे रहा है। उसके पीछे मां पूनम भी दिखाई दे रही है। पुलिस ने कहा कि ये उन ट्रिप्स में से एक की फुटेज हैं, जिनमें वो टुकड़े फेंकने के लिए रात में जाते थे। दिन की भी एक फुटेज सामने आई है, पुलिस का कहना है कि इसमें वे टुकड़े फेंकने के लिए जगह की तलाश करने निकले थे।
टुकड़े मिले तो पुलिस ने श्रद्धा मर्डर से लिंक किया
पुलिस को बॉडी पार्ट्स 5 जून को दिल्ली के पांडव नगर इलाके में पेट्रोलिंग करने के दौरान मिले थे। ये बुरी तरह सड़ चुके थे और इस वजह से इनकी पहचान मुश्किल हो गई थी। इसी बीच श्रद्धा मर्डर केस से जुड़ी जानकारियां सामने आने लगीं और पुलिस ने इस मामले को उससे जोड़कर जांच शुरू कर दी। अब पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि बॉडी अंजन दास की है, जो त्रिलोकपुरी में रहते थे, हत्या भी वहीं की गई।
पुलिस ने किया खुलासा: दूसरी पत्नी थी पूनम, अवैध संबंधों का शक था

पुलिस ने सोमवार को बताया कि टुकड़े मिलने के बाद जांच शुरू हुई। आसपास के थानों में जाकर पुलिस ने जांच की तो कोई गुमशुदा नहीं था। हालांकि, सारे पुलिस स्टेशन के रिकॉर्ड्स की जांच करने पर अंजन दास की मिसिंग की जानकारी मिली। उसकी गुमशुदगी भी नहीं दर्ज की गई थी। वह 5-6 महीने से गायब था। वह अपनी पत्नी पूनम और बेटे दीपक के साथ रहता था। पूनम दूसरी पत्नी और दीपक उनका सौतेला बेटा था।
पूनम अंजन को शक था कि बेटे दीपक की पत्नी पर अंजन की बुरी नजर है। इसीलिए हत्या की साजिश रची। त्रिलोकपुरी स्थित घर पर 30 मई को पूनम और दीपक ने अंजन को शराब पिलाई गई। उसमें नींद की गोलियां मिला दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.