बीकानेर

बीकानेर में आज यहां हुई सड़क दुर्घटना

बीकानेर। नोखा रोड़ पर आज सुबह सुबह ही एक स्कॉर्पियो और स्कूली मैजिक गाड़ी में टक्कर हो गई जिससे मैजिक गाड़ी का ड्राइवर घायल भी हो गया गनीमत रही कि मैजिक गाड़ी में सवार किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नही आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैजिक गाड़ी पांच नम्बर रोड़ स्थित सेठ हीरालाल सोभागमल रामपुरिया विद्या निकेतन स्कूल की थी। इस दौरान मैजिक हंसा गेस्ट हाउस की तरफ मुड़ रही थी। गंगाशहर की ओर से आ रही स्कोर्पियो से भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में मैजिक चालक के 7 टांके भी आये है। बरहाल पुलिस स्कॉर्पियो और गाड़ी चालक उस्मान को गंगाशहर थाने ले आई है। प्रत्यदर्शियों के अनुसार भिड़ंत इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो के एयर बेग खुल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.