
बीकानेर। सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहगीरों से मोबाइल छीन कर फरार होने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 12 चोरी के मोबाइल बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस अनुसंधान में पूछताछ कर रही है। मोबाइल छीनने की कई अन्य घटनाएं ट्रेस आउट होने की संभावना है। पुलिस द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपी जस्सोलाई निवासी सागर उर्फ ढुलिया पुत्र जेठाराम मेघवाल, जग्गू उर्फ जगदीश नायक पुत्र चुन्नीलाल नायक निवासी चौखूंटी नायकान मोहल्ला और सर्वोदय बस्ती निवासी समीर उर्फ बच्चिया पुत्र अयूब अली कसाई है। पकड़े गए आरोपियों से अन्य वारदात का खुलासा भी हो सकता है।




