
गोमाजी फ़ूड प्रोडक्ट्स के नए प्रतिष्ठान ‘अपणायत’ के बैनर का हुआ विमोचन

बीकानेर। चंद वर्षों में ही अपने स्वादिष्ट नमकीन व्यजंनों से विख्यात हुआ गोमाजी फ़ूड प्रोडेक्ट जल्द ही बीकानेर की स्वाद परंपरा में एक और नाम जोड़ने जा रहा है। ये नाम हैं ‘अपणायत’। गौरतलब हैं कि आज गोमाजी फ़ूड प्रोडक्ट्स के निदेशक शिवकुमार पुरोहित (धरनोक वाले) द्वारा अपने नए प्रतिष्ठान ‘अपणायत’ के बैनर का हुआ विमोचन हुआ। अपणायत नाम का अर्थ बताते हुए अजय पुरोहित ने बताया कि बीकानेर अपनेपन का शहर हैं और यह अपने सोहाद्र के लिए जाना जाता हैं। इसी अपनेपन का नाम है अपणायत। एसएससी के संचालक आनंद पुरोहित ने बताया कि अपणायत रेस्टोरेंट कादरी कॉलोनी रोड, नायकों का मोहल्ला, माताजी के मंदिर के पास, बीकानेर में जल्द ही शुरू होगा। कार्यक्रम में बालकिशन व्यास, पीयूष जांगिड़ तथा मोहल्ले वासी शामिल थे।




