बीकानेर

मेडिकल कॉलेज में बने स्वींमिग पूल में डूबने से एक युवक की मौत

बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में बने स्वींमिग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी मिली है कि जेएनवीसी निवासी कार्तिक मेडिकल कॉलेज के बने स्वीमिंग पूल में नहा रहा था कि अचानक डूब गया। जिसे यहां स्वीमिंग कर रहे अन्य लोग ट्रोमा सेन्टर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों के काफी प्रयासों के बाद भी बचाया नहीं जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी,परिजनों सहित बड़ी संख्या में रिश्तेदार भी ट्रोमा पहुंचे। कार्तिक आईआईटी इंजीनियर था। जो छुट्टियों में अपने घर आया हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.