बीकानेर

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनान्तर्गत गेहूं आवंटित

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनान्तर्गत गेहूं आवंटित

बीकानेर, 6 दिसंबर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनान्तर्गत दिसंबर माह के लिए जिले को 63833.54 क्विंटल गेहूं का आंवटन किया गया है। जिला कलक्टर (रसद) भगवती प्रसाद ने भारतीय खाद्य निगम बीकानेर से गेहूं का सम्पूर्ण उठाव 31 दिसंबर तक करवाकर जनवरी 2023 में वितरण प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए है। गेहूं का वितरण अन्त्योदय, बीपीएल, स्टेट बीपीएल तथा पीएचएच अन्य श्रेणी (खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत चयनित) राशनकार्डधारियों को 5 किग्रा प्रति व्यक्ति निःशुल्क वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.