बीकानेर

आदर्श विद्या मंदिर उ. माध्यमिक गंगाशहर में सोमवार को खेल दिवस का हुआ आयोजन

खेल दिवस का आयोजन

आदर्श विद्या मंदिर उ. माध्यमिक गंगाशहर में सोमवार को खेल दिवस का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य आशीष डागा ने खेल दिवस के अवसर पर बताया कि विद्यार्थियों के सर्वान्गीण विकास में खेल का महत्वपूर्ण योगदान है। खेल के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, एकाग्रता, निर्णय लेने की क्षमता व शारीरिक विकास होता है। खेल से शरीर स्वस्थ व फुर्तीला रहता है। वर्तमान समय में खेलों का महत्व प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्व रखता है।

मेज़र ध्यानचंद के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।मेजर ध्यानचंद ने खेल के माध्यम से अपने देश का विश्व में रोशन किया था। खेल के क्षेत्र में आज भी इनका नाम स्मरण किया जाता है। हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत मेज़र ध्यानचंद है। विद्यामंदिर में खेल दिवस के उपलक्ष पर कबड्डी, खो-खो, सतौलिया, निशरनी, रुमाल के खेल, नीर तीर, कैरम, शतरंज, कंचे इत्यादि अनेक पारम्परिक खेल खिलाये गये । जिसमे सभी भैयाओं , भैयाजी ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.