
बीकानेर । हनुमानगढ़ में व्यापारी की दुकान पर फायरिंग के मामले में बीकानेर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को बज्जू व छतरगढ़ थाना क्षेत्र से दबोच लिया है। इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि फायरिंग की वारदात में शामिल युवकों की पहचान कर ली गई है, जिसमें से एक युवक को छतरगढ़ थाना क्षेत्र के संसारदेसर गांव से पकड़ा गया है। उसकी पहचान जाकिर खां के रूप में की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरे को बज्जू के रणजीतपुरा से दबोचा गया है।




