
बीकानेर। शहर के मुरलीधर व्यास नगर से एक चोरी की घटना सामने आई है यहां पर चोर घर से सोने चांदी के जेवर के साथ नगर लेकर भी फरार हो गया हर बार की तरह इस बार भी चोर का कोई सुराग नहीं लगा जानकारी के अनुसार मुरलीधर व्यास नगर केडी 599 रहने वाले मुकेश पुरोहित अपने पड़ोसी के घर बैठे थे और इसी दौरान अपने घर से कुछ आवाज सुनाई दी और भाग कर अपने घर गए तो वहां सामान बिखरा हुआ था घर से ₹12000 नगद आठ से 10 तोले सोने के जेवर और 20 से 30 तोला चांदी के जेवर घर से गायब थे मुकेश और उनके पड़ोसियों ने हाथों-हाथ इधर-उधर दौड़ कर चोर को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। मुकेश ने अब नया शहर थाने में चोरी की एफ आई आर दर्ज करवाई है सबसे बड़ी विशेष बात यह कि रात 10:00 से 11:00 ही चोरी करके चोर भाग गए।




