
अपने ही बने दुश्मन,किया आर्थिक नुकसान, पढ़ें ख़बर
बीकानेर। आज के इस युग में भूमि बंटवारा परिवारों का बंटवारा कर रहा है। ऐसा ही देखने को मिला है श्री डूंगरगढ़ तहसील के गांव मोमासर में। जहां एक भाई ने दूसरे भाई और एक दिवंगत भाई की विधवा पत्नी को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। इस सबंध में मोमासर निवासी देदाराम जाट ने अपने भाई बीरबलराम, भागुराम ओर भतीजे हरिराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने करीब 6 माह पहले अपने दिवंगत भाई की विधवा पत्नी लीलादेवी से हिस्सा-पाँति में खेत बुवाई पर लिया था। लेकिन फसल होने के बाद करीब एक माह पहले आरोपियों ने हिस्सा पाँति देने के बजाय लीलादेवी के साथ दुर्व्यवहार कर उसे खेत से निकाल दिया। आरोपियों ने करीब 10 दिन पहले लीलादेवी की अनुपस्थिति में खेत से केबल, मोटर, पम्प, पाइप ओर मूंगफली की फसल चुराकर ले गए। इस संबंध में देदाराम ने आरोपियों को उलाहना दिया तो आरोपी देदाराम से भी नाराज हो गए और 22 नवम्बर को उसके ढाणी से भी शक्ति, कैपेसिटर, पाडी चुरा कर ले गए।आरोपियों ने इस सबंध में कोई पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच हैड कांस्टेबल बलबीर सिंह करेंगे।




