बीकानेर

अभी- अभी….महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी अपनी जान

बीकानेर,15 दिसम्बर 2022। गुरुवार सुबह सुबह श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से बड़ी दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां करीब 9.10 बजे रेलवे फाटक के पास एक महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने बताया कि बिग्गा से श्रीडूंगरगढ़ आ रही मालगाड़ी श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन के पास पहुंची तो रेलवे फाटक के पास खड़ी एक महिला ने अचानक से उसके आगे छलांग लगा दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई है और ट्रेन भी खड़ी है। एकदम फाटक के पास ही यह घटना होने के कारण रेलवे फाटक भी बन्द पड़ा है और दो और लंबा जाम लग गया है। मौके पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी पहुंची है। महिला का शव श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचा कर शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.