बीकानेर

बीकानेर: सड़क दुर्घटना में तीन की दर्दनाक मौत

सड़क दुर्घटना में तीन की दर्दनाक मौत

बीकानेर। नोखा तहसील के चरकड़ा गांव के पास गुरुवार देर रात एक निजी बस और एक लोड बॉडी टैक्सी में भीषण टक्कर हो गई, जिससे टैक्सी सवार दो लोगों और बस चालक मौके पर ही मौत हो गई। वही, बस का परिचालक घायल हो गया। नोखा पुलिस की जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात को नोखा से प्लास्टिक के पाइप भरकर एक टैक्सी नगर की ओर जा रही थी। रास्ते में चरकड़ा के पास निजी बस से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे लोड बॉडी में भरे हुए प्लास्टिक के पाइप बस के कांच तोड़कर अंदर घुस गए और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। उसका परिचालक घायल हो गया। टैक्सी में सवार चालक मुकेश और छुराम मौके पर ही हादसे का शिकार हो गए। जिनके शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसे में बस के चालक महेंद्र की मौत हो गई और परिचालक मनीराम घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने तीनों लोगों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.