राजस्थान

पति पत्नी सो रहे थे,घर में हुई लाखों की चोरी

पति- पत्नी सो रहे थे,

घर में हुई लाखों की चोरी

सीकर के नीमकाथाना इलाके में मकान में लाखों रुपए के जेवरात और अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। जब चोरी हुई उस वक्त मकान में रहने वाले पति- पत्नी अपने कमरे में सो रहे थे। देर रात जब दोनों जयपुर जाने के लिए उठे तो उन्हें मकान के अन्य कमरों के ताले टूटे हुए मिले और सामान बिखरा हुआ मिला। फिलहाल नीमकाथाना सदर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

सीकर के नीम का थाना इलाके के कोटडा गांव निवासी नाहर सिंह ने रिपोर्ट देकर बताया है कि उनका पूरा परिवार जयपुर में रहता है। केवल नाहर सिंह और उनकी पत्नी मानकंवर ही गांव में मकान में रहते थे। 20 दिसंबर की रात दोनों पति पत्नी सो गए थे। रात 3 बजे के करीब जब नाहर सिंह जयपुर जाने के लिए उठे तो उन्होंने देखा कि मकान के अंदर तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। और मकान के कमरे में रखी अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। और अलमारी में रखे जेवरात सहित अन्य सामान गायब था। नाहर सिंह के मुताबिक चोर करीब 20 लाख का सामान घर से चुरा ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.