
परिचित ने की नाबालिग से छेड़छाड़,
मामला दर्ज
जयपुर। शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिचित युवक घर से निकलने पर रास्ते में उसको छेड़ता है। पिछले काफी समय से लगातार पीछा कर शादी करने का दबाव बना रहा है। शादी नहीं करने पर जान से खत्म करने की धमकियां देता है। गांधी नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (गांधी नगर) मनोज कुमार गुप्ता कर रहे है।
पुलिस ने बताया- झालाना डूंगरी की रहने वाली 17 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया- आरोपी आफताब को वह पिछले काफी समय से जानती है। वह अक्सर से घर से आने-जाने पर उसे बीच रास्ते रोक लेता है। सुनसान जगह पर जबरन पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। पिछले काफी समय से वह उसका पीछा कर रहा है।
रास्ते में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी आफताब उसे गाली-गलौच करता है। शादी करने का दबाव बनाता है। शादी नहीं करने पर जान से खत्म करने की धमकियां देता है। मोबाइल कॉल कर भी धमकियां देता है। परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजन गुरुवार को नाबालिग पीड़ित बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की।




