बीकानेर

बीकानेर: नाबालिग को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र के रजनी हॉस्पिटल एरिया से एक नाबालिग को भगा कर ले जाने के मामलें में अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय मोहम्मद अली पुत्र अल्लादीन निवासी रजनी अस्पताल के पीछे रहने वाले युवक ने 13 वर्षीय नाबालिग लडक़ी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया था। इस सम्बंध में लड़की की माँ ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। मामलें की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी और नाबालिग लड़की को छतरगढ़ थाना क्षेत्र से दस्तयाब कर लिया है। नाबालिग का मेडिकल मुआयना भी करवाया गया है और 161 में बयान भी दर्ज किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.