बीकानेर

बीकानेर:चोरी के आरोप में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीकानेर। जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में जगदीश स्वामी के घर हुई चोरी के बाद अब पुलिस ने मामलें से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 नवंबर की रात में जगदीश स्वामी के घर अज्ञात चोर घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण सहित नगदी और अन्य सामान चुरा कर ले गए। एसपी योगेश यादव के निर्देश पर नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए धरपकड़ का अभियान भी चलाया जा रहा है। इस टीम में सुनील कुमार (अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण), व सीओ नोखा भवानी सिंह के सुपरविजन में जसरासर थाने के प्रभारी जगदीश पांडर की अगुवाई में टीम गठित की गई। चोरी की घटना में शामिल बालचन्द, श्याम सुंदर और गिरधारी दास को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से मामले की पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.