बीकानेर

बीकानेर: अवैध हथियार सहित दो गिरफ्तार

बीकानेर। अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में पुलिस ने अब ग्रामीण क्षेत्र में भी धरपकड़ शुरू कर दी है।लूणकरनसर में पुलिस ने अवैध पिस्टल, 4 जिन्दा कारतूस और अवैध देशी शराब के करीब ढाई हजार पव्वे दो वाहन दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दो अलग अलग कार्रवाई में पुलिस ने ये गिरफ्तारी की है।

लूनकरनसर पुलिस ने एक कार्रवाई में रुणियाबड़ा बास निवासी 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। महज 23 साल के इस युवक के कब्जे से बिना लाइसेंस व परमिशन के पिस्टल, 4 जिन्दा कारतूस एवं अवैध देसी शराब के 528 पव्वे स्कार्पियो गाडी सहित बरामद किए हैं।

लूणकरनसर पुलिस एक अन्य टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। महज 30 साल का आरोपी नापासर के आसेरा का रहने वाला है। उसके कब्जे से अवैध देसी शराब के 1920 पव्वे सहित एक बोलेरो कैम्पर बरामद कर मुकदमा दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.