राजस्थान

बालक की निर्मम हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बालक की निर्मम हत्या का आरोपी गिरफ्तार

आरोपी जोधपुर निवासी है

नागौर। जिले में एक अबोध बालक का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है कि आरोपी ने बालक की हत्या कैसे और क्यों की। जिले की डेगाना पुलिस ने बताया कि जोधपुर के भोपालगढ़ रहने वाले 32 साल के मांगीलाल पुत्र केवलराम गुरडा ने एक अबोध बालक की हत्या कर दी थी, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले के अनुसार डेगाना के बाहर की तरफ सड़क किनारे पत्थरों के पास एक अबोध बालक के शव की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और बालक का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

इसके बाद पुलिस ने बालक की पहचान के लिए वारदात की जांच शुरू की। जिस पर सामने आया कि बालक को 24 जनवरी की शाम को संदिग्ध मांगीलाल के पास देखा गया था। बालक की शिनाख्त की कोशिश की गई, पता चला कि बालक रेलवे स्टेशन पर रह रहे एक फकीर का था। जिसे रेलवे स्टेशन से आरोपी किडनैप कर ले गया था। पुलिस ने आरोपी मांगीलाल को दस्तयाब कर उसे गिरफ्तार कर लिया, फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है, पुलिस अब ये जानना चाह रही है कि आखिर आरोपी ने अबोध बालक की निर्मम हत्या क्यों की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.