
बीकानेर,28 जनवरी। आज बीकानेर के श्रीरामसर स्थित पानी की टंकी के पास नीर बीकाणा का वाटर प्लांट का शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन के अवसर पर बीकानेर नगर निगम की महापौर सुशीला राजपुरोहित ,उपमहापौर राजेंद्र पंवार, बीकानेर संत समाज के प्रमुख सरजू दास महाराज ,मुरली मनोहर धोरा के प्रमुख श्याम महाराज, भागीरथ नंदनी के अध्यक्ष मिलन गहलोत, पार्षद मुकेश पंवार ,नीर बीकाणा के प्रबंधक महेंद्र परिहार मौजूद थे। इस अवसर पर भागीरथ नंदनी के अध्यक्ष मिलन गहलोत ने बताया कि शुद्धता सही प्राइज हमारी पहली प्राथमिकता है।शनिवार की सुबह 11:00 बजे पंडितों द्वारा विधि विधान से मुहूर्त करके संतों के सानिध्य में नीर बीकाणा प्लांट का उद्घाटन हुआ ।इस मौके पर श्रवण गहलोत ,लक्ष्मण तंवर ,दीपक सोलंकी ,कुलदीप सोलंकी ,छगन गहलोत एवं क्षेत्र के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।




