बीकानेर

गांधी पार्क में गूंजे महात्मा गांधी के प्रिय भजन

दो मिनट का मौन रखकर अहिंसा के पुजारी को दी गई श्रद्धांजलि

गांधी पार्क में गूंजे महात्मा गांधी के प्रिय भजन

बीकानेर, 30 जनवरी। शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।दो मिनट का मौन रख कर देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गांधी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन , जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, सीईओ जिला परिषद नित्या के सहित अन्य अधिकारियों ने गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी गई और रामधुन बजाईं गई। स्काउट गाइड की ओर से रघुपति राघव राजा राम, वैष्णव जन तो तेने कहिए, हम होंगे कामयाब, सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत आज भी सम्पूर्ण विश्व में शांति और न्याय की स्थापना हेतु मार्गदर्शक हैं।

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के साथ जीवन जीकर महात्मा गांधी ने विश्व को प्रेम और शांति का संदेश दिया। अहिंसा के हथियार से बड़ी से बड़ी शक्तियों को पराजित किया।आज का दिन गांधीजी के जीवन दर्शन पर चलने का संकल्प लेने का है।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ नीरज के पवन ने कुष्ठ रोग उन्मूलन की शपथ की दिलवाई। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, नगर निगम आयुक्त अरुण प्रकाश शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार, डिप्टी सीएमएचओ डॉ लोकेश गुप्ता,स्काउट गाइड के सीओ जसवंत सिंह राजपुरोहित सहित अन्य गणमान्य नागरिक व‌ स्काउट गाइड कैटडस मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.