बीकानेर

गणित विषय की एक दिवसीय मैराथन क्लास आयोजित

गणित विषय की एक दिवसीय मैराथन क्लास आयोजित,

कृष्णा सर ने एक दिन में करवाई सभी महत्वपूर्ण प्रश्नावली हल

बीकानेर। Rainbow Classes में विद्यार्थियों के लिए मैराथन क्लास का आयोजन किया गया जिसमें कृष्णा सर ने विशेष क्लास के माध्यम से सुबह 8:30 बजे से शाम 7 बजे तक कक्षा 10 के गणित विषय की सभी महत्वपूर्ण प्रश्नावली हल करवाई गईं।इस क्लास में 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया और पूरे दिन समर्पित होकर अध्ययन किया। भारी संख्या में छात्रों की उपस्थिति के कारण कुछ विद्यार्थियों को सीट नहीं मिल पाई।

रेनबो क्लासेज के निदेशक अंशुल सर ने बताया कि जल्द ही कक्षा 10वीं के शेष विषयों और कक्षा 12वीं के Geography, Computer, Literature आदि विषयों के लिए भी मैराथन क्लासेज का आयोजन किया जाएगा। रेनबो क्लासेज अपने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव प्रयासरत है और इसी तरह नए अवसर प्रदान करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.