बीकानेर

दिन दहाड़े दुकान में चोरी,घटना सीसीटीवी में कैद

बीकानेर। नोखा कस्बे के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र नया बाजार में गुरुवार दोपहर लघुशंका करने गए एक दुकानदार की दुकान से शातिर चोर ने एक मोबाइल चोरी कर लिया और फरार हो गया पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।

नया बाजार स्थित तिवाड़ी मोबाइल स्टोर का मालिक दोपहर को लघुशंका करने दुकान के बाहर गया हुआ था इस दौरान एक युवक जिसने पेंट शर्ट पहन रखा था अचानक दुकान के बाहर खड़ा हुआ और इधर उधर देख कर वहाँ शोपीस में रखा हुआ लगभग ₹15000 का नया मोबाइल अपनी जेब में डाल कर फरार हो गया।

दुकानदार से वापस अपनी दुकान में आया और उससे पता किया तो वह मोबाइल नजर नहीं आया तो उसने वहां लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाला तो कैमरे में एक युवक जिसने चौकड़ी का शर्ट और जींस पैंट पहनी हुई है उसकी दुकान के बाहर पहले खड़ा होकर इधर-उधर देखता है और बाद में मौका देखकर उसकी दुकान में रखा महंगा मोबाइल लेकर फरार हो जाता है।

पीड़ित ने इस संबंध में नोखा थाने में रिपोर्ट दी है और घटना के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।पुलिस सरगर्मी से शातिर चोर की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.