
News by Rahul Marwah
बीकानेर। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग केईएम रोड जहां से दिन भर में सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं जिनमें नगर निगम एवं कई सरकारी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल है परंतु किसी का भी ध्यान सीवरेज की समस्या पर नहीं जा रहा है। गौरतलब हैै कि केईएम रोड स्थित प्रेमजी पॉइंट के पास सीवरेज ब्लॉकिंग की समस्या काफी समय से चल रही है जिसका खामियाजा वहां के व्यापारियों एवं आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
आए दिन सड़क पर सीवरेज का गंदा पानी इकट्ठा होने से दुर्घटना होने की संभावनाएं बनी रहती है। बीकानेर का यह वही मुख्य मार्ग है जहां से देश विदेश के पर्यटक बीकानेर की छवि को देखने के लिए आते हैं।कहीं ना कहीं सीवरेज का दूषित पानी बीकानेर की छवि को भी खराब कर रहा है। आसपास के व्यापारियों ने बताया कि प्रशासन को कई बार इसके बारे में सूचना दी जा चुकी है परंतु आश्वासन के सिवाय कुछ भी नहीं मिला एवं मौका स्थिति जस की तस पड़ी है।




