
अपणायत रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन

बीकानेर की स्वाद परम्परा में आज एक और नाम ‘अपणायत’ जुड़ गया। ‘अपणायत’ रेस्टोरेंट का उद्घाटन शनिवार को विप्र फाउंडेशन बीकानेर जोन-1 के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के हाथों हुआ। उन्होंने कहा कि राजस्थानी अंदाज में बना अपणायत अपनेपन का अहसास देता हैं। उद्धाटन समारोह के शुभ अवसर पर ‘अपणायत’ के निदेशक शिवकुमार पुरोहित ने बताया कि ‘अपणायत’ में गुणवत्तायुक्त फास्टफूड सबसे सस्ते दर पर उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में आनंद पुरोहित, अजय पुरोहित, संजय रंगा, दुर्गाशंकर आचार्य व मोहल्ले के गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही।




