
भाजपा गोपेश्वर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न
राजनीतिक प्रस्ताव व स्थानीय प्रस्ताव पारित
बीकानेर। भाजपा गोपैश्वर मंडल बीकानेर की कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गहलोत ने राजनीतिक प्रस्ताव पारित पढ़ा जिसमें निम्न बिन्दू पर प्रस्ताव पारित किया गयाः-
पेपर लीक युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, बेरोजगारों व संविदा कर्मियों के साथ धोखा, अपराधों का ग्राफ बड़ा अपराधी बेखौफ
गैंगवार चरम सीमा पर, महिला दुष्कर्म और अत्याचार में प्रदेश नंबर वन, तुष्टीकरण की नीति हिंदुओं की अनदेखी, अवैध खनन का बोलबाला,सरकार पर गंभीर आरोप, कुर्सी की चिंता जनता की नही,विधायकों का इस्तीफा संविधान का अपमान, भ्रष्टाचार के सारे रिकॅार्ड टूटे, शिक्षा के मंदिर भी अछूते नही,ं हवा हवाई झूठे वादे, आक्रोशित आम जन जन आक्रोश यात्रा को मिला जन जन का समर्थन।
जिसमे मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष अशोक बोबरवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी, ओबीसी मोर्चा महामंत्री सांगीलाल गहलोत, मंडल महामंत्री अश्विनी रामावत, प्रेम गहलोत, उपाध्यक्ष सुन्दर लाल साध, योगेश पुरोहित, मंत्री त्रिलोक लखेसर, पार्षद रामदयाल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमारी वैद, उपाध्यक्ष उपासना जैन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जमना देवी साध, जय दयाल गोदारा, प्रेम कुमार, राजकुमार, आईटी संयोजक अखिलेश वैद नव मतदाता के लिए नेमीचंद ने बताया और बजट के बारे में अमित व्यास ने केंद्रीय बजट पर कार्यसमिति ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2023 को सर्व हितेषी मानते हुए केंद्र सरकार का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
मंडल प्रतिवेदन व राजनीतिक प्रस्ताव पढा और संमपर्ण निधि और नव मतदाता जोड़ने के पर चर्चा हुई आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




