
दवा प्रतिनिधियों की मीटिंग संपन्न, कई प्रस्ताव पारित
बीकानेर । दवा प्रतिनिधियों के राष्ट्रीय संघठन फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया की वार्षिक जनरल कॉउन्सिल मीटिंग गुवाहाटी , आसाम में हुई । मीटिंग में देशभर से 350 से अधिक प्रतिनिधयों ने भाग लिया । राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन की बीकानेर इकाई के सचिव एंव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सवाई दान चारण ने बताया कि मीटिंग में केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ कई प्रस्ताव पारित किए । इसी क्रम में 5 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली रैली के प्रस्ताव को भी चर्चा कर पारित किया गया । इसमें पूरे देश भर से लगभग सभी श्रम संघठनो के मजदूर किसान 5 अप्रैल को दिल्ली कूच करेंगे ।




