बीकानेर

युवक पर जानलेवा हमले के आरोपी नामजद

युवक पर जानलेवा हमले के आरोपी नामजद

बीकानेर। गुरुवार शाम को मोहता सराय क्षेत्र में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पीडित के पर्चा बयान के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें अनिल भाटी, देवकिशन, गोपी तंवर, अरुण उर्फ अन्ना माली व दो-तीन अन्य के खिलाफ धारा 307, 323, 341, 143, आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, घायल छोटा राणीसर बास जनता प्याऊ के पीछे नायकों का मौहल्ला निवासी निखिल पुरोहित फिलहाल पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती है। जिसने पुलिस को पर्चा बयान देते हुए बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे वह पिज्जा ऑडर देने गया था। इस दौरान आरोपियों ने उसकी मोटरसाईकिल को गिरा दिया। उसके बाद उस पर तलवार, लाठी व सरियों से हमला कर दिया। जिससे वह वहीं पर बेहोश होकर गिर गया। इस हमले में निखिल के हाथ, पैर व सिर में गंभीर चोटें आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.