
बीकानेर: अवैध हथियार सहित चार गिरफ्तार
बीकानेर। पुलिस ने ऑपरेशन वज्र के तहत मंगलवार को चार युवकों को गिरफ्तार किया। तीन थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन चारों युवकों से चार पिस्टल भी बरामद की है। इनमें दो युवकों के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास सहित अनेक मामलों में छानबीन चल रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया- नयाशहर, कोतवाली और गंगाशहर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हथियार बरामद किए हैं। इनमें रामधन उर्फ विक्रम चांवरिया, सिकंदर भुट्टो, मूलचंद सारण और रामचंद्र डूडी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
इस टीम ने कार्रवाई
बीकानेर पुलिस के सीओ सिटी दीपचंद, पुलिस निरीक्षक वेदपाल, कोतवाल संजय सिंह, गंगाशहर थानाधिकारी नवनीत सिंह ने उप निरीक्षक गौरव, सहायक उप निरीक्षक रामकरण, साइबर सेल के दीपक यादव और दीपक सिंह के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। दीपक यादव और हेड कांस्टेबल अब्दुल सत्तार की खास भूमिका रही।




