बीकानेर

खाना बनाते समय झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

खाना बनाते समय झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

बीकानेर। करीब दो माह पूर्व खाना बनाते समय झुलसी महिला ने आज सुबह पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार रामपुरा बस्ती गली नंर. 18 निवासी कंचन (48) पत्नी संतोष प्रकाश पांच जनवरी को अपने घर में खाना बनाते समय झुलस गई थी।परिजनों ने उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां काफी दिनों तक चले इलाज के बाद कंचन को छुट्टी दे दी गई। लेकिन झुलस ने शरीर में पड़े घावों के कारण शरीर इंफेक्शन हो गया। ऐसे में परिजनों ने कंचन देवी को छह फरवरी को फिर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान कंचन देवी की मृत्यु हो गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.