
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा शनिवार को करेंगे जनसुनवाई
हेमेरा में 33 केवी जीएसएस का भी करेंगे शिलान्यास
बीकानेर, 28 जून। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शनिवार को सादुलगंज स्थित अपने आवास पर प्रातः 9 बजे से जनसुनवाई करेंगे। गोदारा शनिवार को सायं 6 बजे हेमेरा में 33 केवी जीएसएस के शिलान्यास कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।




