बीकानेर

दवा प्रतिनिधि संघठन का जिला सम्मेलन संपन्न

दवा प्रतिनिधि संघठन का जिला सम्मेलन संपन्न

बीकानेर,3 मार्च। एफएमआरएआई के हीरक जयंती कार्यक्रम के तहत दवा प्रतिनिधि संघठन बीकानेर इकाई के जिला सम्मेलन का आयोजन होटल मरुधर, अंबेडकर सर्कल ,बीकानेर में सम्पन्न हुआ । बीकानेर इकाई जिला सचिव सवाई दान चारण ने बताया की दवा प्रतिनिधी संघठन बीकानेर ईकाई के इस सम्मेलन की अध्यक्षता आरएमएसआरयू राज्य अध्यक्ष कॉ. राकेश गालव ने की ! राज्य अध्यक्ष कॉ. राकेश गालव व राज्य महा मन्त्री कॉ. ज्ञानेश्वर चौधरी ने इस अवसर पर हमारी पिछले 60 वर्षों की उपलब्धियों की सविस्तार चर्चा करते हुए सभी को एकजुट रहनें की सलाह दी। राज्य उपाघ्यक्ष कॉम.संजय माथुर , जिला सचिव कॉम.सवाई दान चारण , कॉम. श्याम सांखला (SWCM) , कॉम. सुनील गहलोत जॉइंट जिला सचिव , कॉम राकेश माथुर सीनियर साथी सहित 80 से अधिक दवा प्रतिनिधी साथियों ने भाग लेकर इस सम्मेंलन को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.