बीकानेर

शुद्ध के लिए युद्ध, डेयरियों से दूध और घी के नमूनें लिए

शुद्ध के लिए युद्ध

डुंगरगढ़ स्थित बड़ी डेयरियों से दूध और घी के नमूनें लिए

 

बीकानेर, 15 मार्च। आमजन को शुद्व व ताजा खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो, इसके लिए लगातार कार्यवाही जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा आयुक्त पुखराज सेन के निर्देशानुसार दूध व घी के नमूनों का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि दूध व घी की बड़ी डेयरियों का निरीक्षण कर नमूने लेकर जांच की जा रही है। बुधवार को विभाग के एफएसओ भानुप्रताप सिंह व सुरेन्द्र कुमार ने डूंगरगढ़ क्षेत्र स्थित मदर डेयरी, थार व पतंजलि डेयरियों से दूध व घी के नमूनें लिए। सभी सैम्पल जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजे गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.