बीकानेर

सीएमएचओ ने यहां किया औचक निरीक्षण

सीएमएचओ ने यहां किया औचक निरीक्षण

बीकानेर, 17 मार्च। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने शुक्रवार को शोभासर के उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां दवाईयों की उपलब्धता और जांचों की स्थिति के बारे में जाना। पुकार अभियान के तहत संधारित रजिस्टर का अवलोकन किया और इसे नियमित अपडेट करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रचार प्रसार के लिए कहा। इसके लिए डोर टू डोर संपर्क करने और वंचित परिवारों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने लेबर रूम का अवलोकन किया और सभी व्यवस्थाएं नॉर्म्स के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शत प्रतिशत एएनसी सुनिश्चित करने के लिए कहा और निर्देश दिए कि क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक किया जाए। कार्मिकों की उपस्थिति की जांची और कहा कि राज्य सरकार के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.