कैंपर गाड़ी चोरी होने का मामला दर्ज
बीकानेर। जिले के बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र में कैंपर गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गाड़ी के मालिक ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार बज्जू खालसा निवासी नरेंद्र प्रकाश ने रिपोर्ट में बताया कि 18 मार्च की रात को कैंपर गाड़ी को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




