
नींबू पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
जयपुर। जिले में एक युवती से होटल में नींबू पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने एवं दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने बताया कि रामगंज निवासी 25 साल की युवती ने रिपोर्ट में बताया कि दिल्ली निवासी आरोपी बॉयफ्रेंड सौरभ ने उसे नींबू पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया एवं अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। होश में आने पर पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर शादी का झांसा देकर 2 साल तक देह शोषण करता रहा। 9 मार्च को दूसरी लड़की से शादी करने पर धोखा देकर देह शोषण का पता चला। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।




