बीकानेर

बीकानेर शहरी क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का होगा विस्तार

शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के प्रयास

बीकानेर शहरी क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार

धरणीधर, गंगाशहर और शहरी डिस्पेंसरीज में 79 लाख रुपये से सृजित होंगे 46 अतिरिक्त बैड

बीकानेर, 20 मार्च। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के प्रयासों से बीकानेर शहरी क्षेत्र में जनता क्लिनिक धरणीधर, गंगाशहर के राजकीय चिकित्सालय और सिटी डिस्पेंसरी नम्बर-5 में 46 अतिरिक्त बैड सृजित होंगे। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए 79 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है।

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय, गंगाशहर एवं राजकीय सिटी डिस्पेंसरी नम्बर-5 में 20-20 अतिरिक्त बैड्स की सुविधा के लिए 35-35 लाख रुपये तथा जनता क्लिनिक धरणीधर में 6 अतिरिक्त बैड्स के लिए 9 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि बीकानेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सम्बंधित चिकित्सालयों में इन सुविधाओं को मौके पर सृजित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही शीघ्रता से प्रारम्भ करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे इन क्षेत्रों में जनता को अतिरिक्त सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published.