बीकानेर

बाॅलीवुड कलाकार अनुराग एन्ग्रामर्स इंस्टीट्यूट में युवाओं से हुए रूबरू

हमारे चारों ओर हैं अनेक रोल माॅडल, इनसे सीखें आगे बढ़न

बाॅलीवुड कलाकार अनुराग एन्ग्रामर्स इंस्टीट्यूट में युवाओं से हुए रूबरू

बीकानेर, 18 जून। ‘हम सामान्यतया रोल माॅडल उसे ही मानते हैं, जो हमें टीवी या सिनेमा में दिखाई देता है। जबकि हमारे चारों ओर अनेक रोल माॅडल हैं, जो बीकानेर जैसे छोटे से शहर से निकलकर देश और दुनिया में नाम कमा रहे हैं। हमें इनके संघर्ष से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।’

यह कहना था बीकानेर के उभरते बाॅलीवुड कलाकार अनुराग व्यास का। व्यास मंगलवार को सादुलगंज में एआई आधारित एजुकेशन स्टार्ट अप एन्ग्रामर्स इंस्टीट्यूट में युवाओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीकानेर के जाए-जन्मे रोल माॅडल्स की कमी नहीं है। हमें इनसे सीखने और आगे बढ़ने की जरूरत है। इस शहर की प्रतिभाएं आज देश और दुनिया में अपना मुकाम हासिल कर चुकी हैं।

इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित की जा रही संवाद श्रृंखला के दौरान अनुराग लगभग दो घंटे युवाओं के साथ रहे। उन्होंने युवाओं के प्रश्नों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के युग में युवाओं को अपडेट रहना चाहिए। देश और दुनिया की प्रत्येक नई घटना की जानकारी हमें रहे। आगे बढ़ने के लिए तकनीकी और कौशल विकास के साथ आध्यात्मिक विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद समय-समय पर होने चाहिए।

इंस्टीट्यूट के संस्थापक पुखराज प्रजापत ने बताया कि संस्थान द्वारा विभिन्न सेलिब्रिटीज के साथ लगातार ऐसे संवाद आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने संस्थान की अब तक की उपलब्धियों के बारे में बताया। संस्थान के हिमांशु व्यास ने अनुराग के कॅरियर से जुड़ी उपलब्धियों के बारे में बताया।

 

 

 

News by Marudhara News Service

Leave a Reply

Your email address will not be published.