बीकानेर

ट्रेन के टॉयलेट में मिला अज्ञात शव

ट्रेन के टॉयलेट में मिला अज्ञात शव

बीकानेर। बीकानेर लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची अवध आसाम एक्सप्रेस रेलगाड़ी के टॉयलेट में युवक का शव मिला है। लालगढ़ चौकी प्रभारी हैड कांस्टेबल गजानंद से मिली जानकारी के अनुसार अवध-आसाम एक्सप्रेस रेलगाड़ी के टॉयलेट में युवक का शव मिला है। टॉयलेट अंदर से बंद था। मृतक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि शव दो- तीन दिन पुराना है। फिलहाल शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां शिनाख्त के प्रयास कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.