बीकानेर

डिग्गी में डूबने से बालिका की मौत

डिग्गी में डूबने से बालिका की मौत

बीकानेर। बालिका के डिग्गी में डूब जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है । इस सम्बंध में मृतका के चाचा पप्पुराम ने कोलायत थाने में मर्ग दर्ज करवायी है। घटना 24 मार्च को झझु की है। प्रार्थी ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय भतीजी खेत में बनी डिग्गी में गिर गयी। डिग्गी में गिरने के चलते वह डूब गयी और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.