बीकानेर

अवैध हथियारों के साथ चार गिरफ्तार

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ चार जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये चारों बीकानेर व आसपास क्षेत्र में बड़ी वारदात करने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के संपर्क में थे। इनके पास दो देशी पिस्टल (माउजर), दो अतिरिक्त मैगजीन मय 50 जिंदा कारतूस व एक बोलेरा कैंपर गाड़ी जब्त की है। दरअसल, उच्चाधिकारियों के निर्देश व नेतृत्व में यह कार्रवाई बीछवाला थानाधिकारी महेन्द्रदत्त शर्मा ने अपनी टीम के साथ की। जिसमें कानासर निवासी गजेन्द्र सिंह उर्फ कोजूसिंह, बड़ी ढाणी कानासर निवासी विरेन्द्र सिंह उर्फ रामदेव, कानासर निवासी भंवरसिंह उर्फ सिकू उर्फ किशोरसिंह व कानासर निवासी तिलोकचंद उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो देशी पिस्टल (माउजर), दो अतिरिक्त मैग्जीन मय 50 जिंदा कारतूस, एक बोलेरो कैंपर बरामद की है। कार्रवाई करने वाली टीम में बीछवाल थानाधिकारी महेन्द्र दत्त शर्मा, एएसआई सुभाष चंद यादव, कांस्टेबल अमृतलाल, रमेश, डीआर बिरजुसिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.