
बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर होगी सीज
बीकानेर। जिला कलक्टर ने कहा कि बिना लाइसेंस स्कूली बच्चे वाहन ना चलाएं, इसके लिए स्कूलों के बाहर सख्ती से जांच की जाए और गाड़ियां सीज करें। परिवहन और ट्रैफिक पुलिस को इस सम्बंध में टीम बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
टैक्सी, ऑटो रिक्शा की पार्किंग व्यवस्था व स्टेण्ड के लिए जिला कलक्टर भगवती प्रसाद ने निगम, यूआईटी और ट्रैफिक पुलिस को कमेटी बनाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
जिला कलक्टर ने कहा कि जिस एंजेसी की सड़क है उसे साफ सुथरा और अतिक्रमण मुक्त बनाने की जिम्मेदारी सम्बंधित की है। यदि सड़क किनारे अतिक्रमण, ठेले इत्यादि मिलते हैं तो सम्बंधित प्रभारी अधिकारी के विरूद्व कार्यवाही की जाएगी।




