बीकानेर

बजरी के डंपर ने बाइक सवार महिला को कुचला

बजरी के डंपर ने बाइक सवार महिला को कुचला
 
बीकानेर। बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र में स्थित टेचरी फांटे पर रविवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। पति-पत्नी बाइक पर बीकानेर से गुढ़ा जा रहे थे। रास्ते में एक बजरी से भरे एक डंपर से एक्सीडेंट हो गया। यहां से गुजर रहे आपदा राहत मंत्री गोविन्दराम मेघवाल ने घायल पति को अस्पताल पहुंचाया। रविवार सुबह गजनेर थाना क्षेत्र के एनएच 15 पर टेचरी फांटा के पास डंपर व बाइक की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक सवार रामदयाल मेघवाल व उसकी पत्नी मंजु देवी मेघवाल बीकानेर से गुढ़ा जा रहे थे। वे दोनों गुढ़ा निवासी ही है। नेशनल हाईवे के टेचरी फांटा पर बजरी के डंपर ने टक्कर मार दी। इस दौरान मंजूदेवी डंपर के एक पहिए के नीचे कुचली गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका पति रामदयाल घायल हो गया। उसके पैर में चोट आई है। वो अपनी पत्नी के शव के पास बैठा रोता रहा। आसपास के लोगों ने तुरंत पहुंचकर महिला के शव पर चद्दर डाला। रामदयाल को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहनों को रोका। इसी दौरान आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्दराम मेघवाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रामदयाल को एक वाहन से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को गजनेर रेफरल अस्पताल में रखवाया गया है। वहीं घायल का इलाज जारी है। मंत्री मेघवाल ने जिला कलक्टर को फोन करके घायल के इलाज के लिए निर्देश दिए, वहीं डंपर को जब्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक को फोन किया। डंपर पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.