बीकानेर

मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना में आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना में आवेदन आमंत्रित

बीकानेर, 1 अगस्त। मुख्यमंत्री युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन पत्र मांगे गए हैं ।जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि राज्य के युवा उद्यमियों व उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा बेरोजगारों को अपना उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु यह योजना चलाई जा रही है । योजना के तहत बैंकों के माध्यम से विनिर्माण , सेवा एवं व्यापार आधारित ने उद्योगों की स्थापना के लिए ब्याज अनुदान एवं एवं मार्जिन मनी युक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। यह योजना 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक प्रभावी रहेगी । उन्होंने बताया कि वर्तमान में योजना के तहत आवेदन पत्र ऑफलाइन लिए जा रहे हैं ।इसके तहत न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष के स्नातक स्तर के युवा आवेदन कर सकते हैं। योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.