बीकानेर

ट्रक और बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत

बीकानेर । आरडी 682 – पूगल मार्ग पर ट्रक और बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पूगल की ओर आरडी 682 से दो भाई कालूराम और ईसरराम सांसी बाइक पर जा रहे थे कि रास्ते में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों भाई चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के सिर में चोट लगी थी। दुर्घटना पूगल थाना क्षेत्र में हुई बताई जा रही है।

थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया- ट्रक को कब्जे में लिया गया है, जबकि बाइक को भी मौके से हटा दिया गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों की शिनाख्त करके परिजनों को सूचना दी गई, जो बाद में मोर्चरी पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.