बीकानेर

सड़क दुर्घटना में तीन घायल

सड़क दुर्घटना में तीन घायल

बीकानेर। महाजन कस्बे से करीब तीन किमी दूर राजमाग संख्या 62 पर शेरपुरा अंडरब्रिज के पास एक कार व ट्रेलर की आमने सामने हुई भिड़ंत में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार मुंबई से कुछ लोग कार में वैष्णोदेवी घूमने जा रहे थे। सुबह महाजन से पहले सामने से आ रहे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। महाजन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को राजमार्ग से दूर हटाकर आवागमन सुचारू करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.