बीकानेर

पचास वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने की आत्महत्या

पचास वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने की आत्महत्या

बीकानेर। शहर में आत्महत्याओं के मामले बढ़ते ही जा रहे है। प्रतिदिन जिले में एक से दो आत्महत्याओं के केस सामने आ रहे है। जिसमें हर उम्र के लोग शामिल है। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में 50 वर्षीय अधेड़ ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। हैड कास्टेबल मांगीलाल ने बताया कि सुजानदेसर स्थित भाटियों का मोहल्ला निवासी मूलाराम पुत्र बंशीलाल माली ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.