बीकानेर

देश मे सर्वोत्तम अटल लैब की सूची हुई जारी

देश मे सर्वोत्तम अटल लैब की सूची हुई जारी

बीकानेर। भारत सरकार के नीति आयोग की ओर देश में सर्वोत्तम अटल लैब की सूची जारी की गई है। इसमें गंगाशहर की एक मात्र लेब जो कि आदर्श विद्या मन्दिर उमा विद्यालय में है, का नाम भी शामिल किया गया है।

केंद्र सरकार की ओर से बच्चों को नियोटेरिक इनोवेटर्स के रूप में तैयार करने की दृष्टि से अटल इनोवेशन मिशन देशभर के विद्या मंदिरों में अटल टिंकरिंग प्रयोगशालाओं की स्थापना कर रहा है। इस योजना का उद्देश्य युवा मन में जिज्ञासा रचनात्मकता और कल्पना को बढ़वा देना है। इसमें डिजाइन माइंडसेट कम्प्यूटेश थिंकिंग, एडाप्टिव लर्निंग फिजिकल कंप्यूटिंग जैसे कौशल विकसित करना है।

प्रधानाचार्य आशीष डागा ने बताया कि एटीएल एक ऐसा कार्यक्षेत्र है, जहां युवा दिमाग डू इट – योर सेल्फ मोड पर हाथों के माध्यम से अपने विचारों को आकार देकर नवाचार कौशल सीख सकते है। छोटें बच्चों को एसटीईएम (विज्ञान प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) की अवधारणाओं को समझने के लिए उपकरणों और उपकरणों और उपकरणों केअटल लैब में विज्ञान इलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स, ओपन सोर्स माइक्रो कंट्रोलर बोर्ड, सेंसर और थ्री डी प्रिंटर और कंप्युटर पर शौक्षिक और कंप्यूटर पर शैक्षिक और शिक्षण ‘डू – इट योर सेल्फ’ किट और उपकरण शामिल है। साथ ही अन्य वांछनीय सुविधाओं में बैठक कक्ष व वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.