बीकानेर

बीकानेर: अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार

बीकानेर: अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार 

बीकानेर। जिले में हथियारों के साथ युवकों की धरपकड़ फिर तेज हो गई है। नयाशहर पुलिस ने एक युवक को पिस्टल, मैगजीन और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई नयाशहर पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम की स्पेशल डीएसटी टीम के माध्यम से की गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक के पास हथियार है। कभी भी किसी पर हमला किया जा सकता है। अवैध रूप से ये हथियार रामपुरा बस्ती के विशाल बारासा के पास होना बताया गया था। डीएसटी टीम के लखविंदर सिंह ने पता लगाया कि विशाल के पास हथियार है। इस पर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक मैग्जीन और दो कारतूस जब्त किए गए। अवैध पिस्टल कहां से खरीदी गई इसका पता लगाया जा रहा है।

दरअसल, बीकानेर पुलिस अवैध हथियार रखने वालों को तो दबोच रही है लेकिन इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग हथियार लेकर घूम रहे हैं। कमोबेश हर रोज ही कोई न कोई अवैध हथियार के साथ पकड़ा जा रहा है। इन्हीं हथियारों से लोगों को धमकाने और हमले भी हो रहे हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद भी अपराधियों में कोई भय नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.