
बीकानेर। मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रहे एक डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामले की जांच जयनारायण व्यास कॉलोनी एसएचओ महावीर प्रसाद बिश्नोई करेंगे। पुलिस ने बताया कि पटेल नगर में किराए के मकान में रहने वाले डॉ. क्षेमेंद्र शर्मा पुत्र राजीव कौशिक, निवासी श्रीगंगानगर को रविवार को अचेत अवस्था में पीबीएम हॉस्पिटल लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है।




